Answer for Power Shuttle System क्या होता है ?

इस मानक संचरण में बिना किसी क्लच के उपयोग के फॉरवर्ड से रिवर्स दिशा में परिवर्तन, स्टार्ट और स्टॉप कर सकते हैं।

स्वचालित संचरण Automatic Transmission
स्वचालित संचरण एक ऑटोमोबाइल गियर बॉक्स है, जो गियर अनुपात में स्वतः बदलाव करता है। इस प्रकार के संचरण में चालक का कार्य समाप्त हो जाता है। यह प्रणाली सामान्यत: तेल दाब पर आधारित होती है। इसमें गियर के प्रत्येक शिफ्ट को शिफ्ट वाल्व द्वारा नियन्त्रित किया जाता है एवं गियर का होना चाल, सड़क एवं भार की स्थिति पर निर्भर करता है। संचरण जो क्लच पैक को उपयोग में लाता है, किन्तु ड्राइवर को गियर मैनअल चयन की आज्ञा देता है। अर्द्ध-स्वचालित संचरण कहलाता है।

द्रवस्थैतिकी संचरण Hydrostatic Transmission
द्रवस्थैतिकी संचरण शक्ति को ऑयल की शक्ति से संचरित करता है। संचरण का एक हॉफ परिवर्ती विस्थापन पम्प और दूसरा हॉफ एक द्रवचलित मोटर होता है। एक चल स्वस प्लेट पम्प विस्थापन बदलने के लिए पिस्टन स्ट्रोक को नियन्त्रित करता है। द्रवित स्वचालित संचरण में निम्नलिखित भाग होते हैं

टार्क कन्वर्टर Torque Converter
यह एक ऐसी युक्ति है, जिसके द्वारा कम चाल पर भी टार्क को बढ़ाने के लिए गियर बॉक्स के समान यह कार्य करती है। गियर बॉक्स द्वारा निश्चय गियर अनुपात प्राप्त किया जा सकता है, जबकि टार्क कन्वर्टर से निम्नतम व अधिकतम तक इसी प्रकार का अनुपात प्राप्त किया जा सकता है। इसके द्वारा हाइड्रॉलिक प्रणाली से गियर अनुपात अथवा यान्त्रिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
बनावट Construction
टार्क कन्वर्टर की बनावट लगभग फ्ल्यूड कपलिंग के समान होती है। टार्क कन्वर्टर में एक अतिरिक्त स्थिर मेम्बर जिसे रिएक्शन मेम्बर भी कहते हैं, प्रयोग होता है। इस प्रकार टार्क कन्वर्टर में तीन भाग होते हैं ।
1. पम्प या इम्पैलर, जोकि इंजन से सम्बन्धित रहता है।
2. रोटर या टरबाइन, जिसका सम्बन्ध प्रोपैलर शाफ्ट से रहता है।
3. स्टेटर या रिएक्शन मेम्बर जिसका सम्बन्ध बॉडी से रहता है, स्टेटर इनपुट तथा आउटपुट शाफ्ट में टार्क परिवर्तन करता है। स्टेटर को फ्री व्हील पर लगाया जाता है, जोकि एक ही दिशा में घूमता है। स्टेटर के सामने टरबाइन होती है, जो इनपुट शाफ्ट पर स्प्लाइनों पर फिट रहती है। टरबाइन रिएक्शन शाफ्ट के अन्दर घूमती है तथा जुड़ी रहती है। तेल के घुमाव से टरबाइन घूमती है और तेल पम्प द्वारा आता है। यह तेल ब्लेडों से होकर चलता है। यह पूरी असेम्बली एक इकाई के रूप में फ्लाईव्हील से जुड़ी रहती है।

Back to top button