Answer for Psychological Effects of Colours क्या होता है

रंगों के अपने प्रभाव ऐसे होते हैं जो कि मनःस्थिति को परिवर्तित कर देते हैं। उन रंगो का हमारी भावनाओं से सीधा सम्बन्ध होता है। रंगों की ऐसी शक्ति होती है कि व्यक्ति की भावनाएं बदल जाती हैं। इसीलिए कहा जाता है कि रंग भावनाओं को बदल देते हैं। रंग ही तो हैं जो कि किसी एक व्यक्ति की भावनाओं को उन्नत गतिशीलता प्रदान करके मानसिकता को भी बदल देते हैं। जो रंग ऊष्ण होते हैं वे वास्तव में तरुण गति के कारण व्यक्ति को कुछ उग्र स्वभाव का बना देते हैं और शीतल रंग व्यक्ति के मनोभावों को शान्त बना देते हैं। अत: अब मन पर इन प्राकतिक अथवा मिश्रित रंगों का क्या और कैसे प्रभाव पड़ता है, इसकी जानकारी आगे दी जाएगी

(i)लाल (Red) : यह गर्म रंग है। यह active और energetic रंग है। इस रंग से आकर्षण, शक्ति, बहादुरी, खतरा, आग, सैक्स, प्रेम रोमांस, उत्तेजना, राष्ट्रप्रेम, खून आदि जैसे भावों का स्पन्दन होता है। पुरुषों में red tie बहुत strong लगती है क्योंकि प्रेम, रोमांस, आकर्षण सभी का तो इस लाल रंग में समावेश है, अर्थात् लाल रंगi को धारण करने के फलस्वरूप चित्तवृत्ति में यह भाव जागृत होते हैं।

(ii) नारंगी (Orange) : उत्साह, आग, ज्वाला, प्रकाश, गर्मी, ज्ञान,प्रेरणा तथा वीरता का इस रंग में समावेश है। हिन्दुत्व का यह एक विशेष रंग है। नीदरलैंड के राजकीय परिवार का सिम्बल यही रंग है। आयरलैंड में प्रोटेस्टेंट धर्म का सिम्बल भी यही रंग है। यह बहुत अधिक प्रभावशाली रंग है। राजस्थानी केसरिया साफा वीरता का प्रतीक चिह्न है। अत: इस रंग को देखते ही मन में वीरता के भाव जागृत हो जाते हैं।

(iii) पीला (Vellow) : यह रंग धन, स्वर्ण, सूर्य, प्रसन्नता, गर्व, प्रफुल्लता,प्रखरता, ताप-रहित उष्मा, प्रकाश, समीपता, बुद्धिमता को दर्शाता है। यह रंग अच्छे व बुरे अर्थात् विरोधाभास से पूर्व अपना प्रभाव भी छोड़ता है, क्योंकि अधिक पीलापन होने में क्रोधित होने तथा नाराज़गी का आभास होता है। यूरोप में युद्ध के समय औरतें पीले रिब्बन बांध कर अपने पति की प्रतीक्षा करती थीं, ताकि वे जल्दी ही घर वापिस आ जाएं। यह भी एक symbol हुआ करता था। पुरुषों में सफेद शर्ट के साथ पीली टाई का प्रयोग अच्छा लगता है। महिलाओं को पक्का पीला रंग से बचना चाहिए। कुछ पीला व कुछ अन्य मैचिंग रंग लेकर जैसे स्कार्फ, रुमाल में यदि partial colour लेकर प्रयोग करें तो अच्छा प्रभाव होता है।

(iv) नीला (Blue): यह एक मैत्रीपूर्ण रंग है। अच्छे संचालक के रूप में यह सबसे शांत व ठंडा रंग है। इसलिए कई देशों की पुलिस की वर्दी नीली बनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि weight lifters को नीले रंग के कमरों में अधिक वज़न उठाना सम्भव होता है। नीला रंग समुद्र को, आकाश को, बादलों को तथा उत्पादन को दर्शाता है। यह रंग शांति, ठंडक तथा विश्वास को भी इशारा करता है। इसमें भी गहरा नीला रंग गर्म तथा मीडियम नीला रंग होता है।

(v) हरा (Green): यह रंग eco-friendly movement को लक्ष्य करता है। हरे रंग की अति अच्छी नहीं मानी जाती है। कई बार उसे root of the evil भी कहा जाता है। यह रंग बुद्धि का, प्रकृति का, उपजाऊपन, जवां वातावरण, मौसम तथा दौलत यानि अच्छे भाग्य का चिह्न भी माना जाता है। पाश्चात्य देशों में यह luckiest माना जाता है। ट्रैफिक लाइट में जाने का चिह्न हरा होता है। पुरुषों में ग्रीन कलर बिजनेस purpose के लिए नहीं पहनना चाहिए। ड्रैस से मेल खाती हुई टाई प्रयोग कर सकते हैं। किन्तु हमेशा ग्रीन कलर प्रभावित नहीं करते हैं। हल्के ग्रीन के साथ ग्रे तथा ब्राउन रंग के आउट फिट्स में अच्छे लगते हैं। किसी आऊटफिट को breakup करने के लिए गहरे रंग का सहारा लिया जा सकता है। वैसे हरे रंग में शीतलता, विश्राम, सुरक्षा, मनोहरता, बसन्त, प्रसन्नता आदि सभी गुण परिलक्षित होते हैं।

Back to top button