Answer for REBONDING क्या होते है

REBONDING क्या होते है
Rebonding एक ऐसी विधि है जो बालों को सीधा, सिल्की और चमकदार बनाती है। यह एक पक्की और स्थाई रहने वाली और महंगी विधि है। इस विधि में जिन साधनों का प्रयोग किया जाता है वे बहुत ही महंगे होते हैं। सब के बालों की किस्म अलग-अलग होती है। बालों की किस्म के अनुसार ही Rebonding की जाती है। ___Softener Cream और Relaxent का प्रयोग करके टूटे हुए बालों को सही रूप दिया जाता है और फिर बालों को सीधा किया जाता है। साधारण रूप में हम कह सकते हैं कि Rebonding से बालों का कुदरती रूप व सही आकार मिलता है। यदि बाल सीधे और सही हों तो बालों में वृद्धि भी जल्दी एवं शीघ्र होती है।

REBONDING कैसे किया जाता है
1. बालों को नर्म Shampoo से धोएं। कंडीशनर का प्रयोग न करो। Dryer से बालों को खुश्क करें।
2. बालों के अलग-अलग हिस्से भी कर लें। क्रीम साफ्टनर या रिलैक्सैंट का प्रयोग करो और बालों को सीधे रखो। एक पतले प्लास्टिक बोर्ड का प्रयोग करके बालों को सीधे रखो।
3. क्रीम कम से कम आधा घण्टा लगाओ। ज्यादा देर तक क्रीम लगाने से नुकसान भी हो सकता है।
4. बाल जब dry हो जाएं तो Kertain lotion लगाएं।
5. एक प्लेट iron का प्रयोग करके बालों को सीधा करो। iron 180° से ज़्यादा गर्म नहीं होनी चाहिए। Saloon expert तब तक बालों को iron करता रहेगा जब तक बाल सीधे और चमकदार न हो जाएं।
6. बालों को 30 मिनट तक neutraliser रखो।
7. बालों में से neutraliser निकालने के लिए ठण्डे पानी से धोएं। बालों को dry करके Hair Serum का प्रयोग करो। बालों को सीधे करने के लिए Iron का प्रयोग करो। बाल सिल्की, सीधे व चमकदार हो जाएंगे। बालों को तीन दिन पानी से न धोने की सलाह देते हैं। तीन दिन न तो बालों को बांधो, न ही क्लिप लगाएं और न ही उनको रबड़ से बांधो।

Rebonding करने से बालों को क्या नुकसान होंगे
1. यदि आप बालों की Rebonding बढ़िया Saloon से नहीं करवाते तो रिजल्ट अच्छा नहीं होगा और आपके बालों की हालत खराब हो जायेगी।
2. यदि आप बालों का रखरखाव सही ढंग से नहीं करेंगे जैसे कि आपको बताया गया है तो आपके बाल तबाह हो जायेंगे।
3. बालों के सही रखरखाव के लिए हर छह महीने बाद उनका treatment करना पड़ता है।
4. Rebonding का प्रयोग करने के बाद बाल कमज़ोर और रूखे भी हो जाते हैं।
5. यदि आपके बाल गिरते हैं तो आप Rebonding का प्रयोग न करो।
6. Heat बालों और चमड़ी को नुकसान पहुंचाती है। कई बार चमड़ी जल भी जाती है। यदि बालों पर Chemical ज्यादा देर तक लगा रहेगा तो बालों को नुकसान हो सकता है।
7. Rebonding करने के बाद बालों को ज्यादा संभाल और देखभाल की ज़रूरत होती है यदि आप इनकी संभाल ठीक प्रकार से नहीं करोगे तो बालों का हानि पहुंच सकती है।

Back to top button