Answer for Sewing Needles and Threads क्या होता है

एक प्राचीन काल था, जब सिलाई हेतु एक सुई का निर्माण किया गया था। एक आधुनिक वैज्ञानिक युग है जबकि प्रत्येक कपड़े के अनुसार सुईयों तथा धागों का वर्गीकरण कर दिया गया है। आज के समय में कैसे कपड़े को किस प्रकार की सुई तथा धागे से सिला जाए, इसकी जानकारी हर दर्जी कला के ज्ञाता को होनी ही चाहिए। सिलाई के काम में आने वाले धागे एवं किस्में : सिलाई के धागे कई प्रकार के होते हैं। जैसे साधु, मुनीम, स्पेड, बेलचा, मोदी आदि। यह तो विशेष ट्रेड मार्क हैं। इनके अतिरिक्त तो आजकल न जाने कितनी कम्पनी के धागे नलकियों के रूप में आ रहे हैं। सिलाई करने के लिए नलकियों गुच्छियां, लकड़ी की गिट्टियों तथा गोलों के रूप में धागे आते हैं। किन्तु हमेशा ऊँचे स्तर की कम्पनी का धागा, जैसे स्पेड, बेलचा, मोदी, अमीटो आदि ही प्रयोग करना चाहिए। यदि अच्छे स्तर का धागा नहीं होगा तो मशीन का बखिया भी ठीक नहीं आएगा। सिलाई के धागे रेशमी व सूती दोनों प्रकार के होते हैं। किन्तु उनके नम्बर अलग-अलग होते हैं। धागों की प्रकार : सिन्थैटिक धागे, सिल्की धागे, तिल्ले के धागे, प्लास्टिक के धागे, ऊनी धागे तथा सूती धागे।

Back to top button