आईपी एड्रेस क्लासेज किसे कहते है

DWQA QuestionsCategory: Questionsआईपी एड्रेस क्लासेज किसे कहते है
itipapers Staff asked 2 years ago

आईपी एड्रेस क्लासेज किसे कहते है आई पी एड्रेस क्या होता है आईपी एड्रेस कितने प्रकार के होते हैं मेरा आईपी एड्रेस क्या है Types of IP address IP address check IP address Full Form Private IP address IP address tracker

1 Answers
itipapers Staff answered 1 year ago

– आईपी एड्रेस क्लासेज वास्तव में एक नेटवर्क एड्रेसिंग आर्कीटेक्सचर होता है जिसका प्रयोग इंटरनेट में 1983 से होता चला आ रहा है। इसका चलन उस समय कम हुआ जब 1993 में क्लासलेस इंटर-डोमेन राउटिंग की शुरुआत हुई।
– इस मैथड इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्जन 4 के लिये एड्रेस को पांच क्लासों में विभाजित किया जाता है। इसकी प्रत्येक क्लास एड्रेस की पहली चार बिट में कोड की जाती है या फिर इसे नेटवर्क के साइज के आधार पर डिफाइन किया जाता है। नेटवर्क का साइज उसमें मौजूद होस्ट की संख्या पर निर्भर होता है।
– आईपी एड्रेस क्लासेज में A,B,C क्लास को यूनीकास्ट एड्रेस के रूप में प्रयोग किया जाता है, चौथी क्लास D को मल्टीकास्ट । नेटवर्क के लिये और पांचवी क्लास जिसे E क्लास कहा जाता है को भविष्य में प्रयोग करने के लिये रिजर्व किया गया है।
– निम्न तालिका में सभी क्लासों के प्रारम्भिक पतों और अंतिम पतों को जान सकते हैं
Classs A 0.0.0.0 127.255.255.255
Classs B 128.0.0.0 191.255.255.255
Classs C 192.0.0.0 223.255.255.255
Classs D 224.0.0.0 239.255.255.255
Classs E 240.0.0.0 255.255.255.255
• Classs A में नेटवर्क के साइज के लिये प्रयोग की जाने वाली __बिट फील्ड संख्या 8 होती है।
• Classs A में नेटवर्कों की कुल संख्या 128 (27) होती है।
• Classs A में प्रति नेटवर्क की एड्रेसों की कुल संख्या 16,777,216 (224) होती है।
• Classs A के अंतर्गत आने वाली समस्त एड्रेसों की कुल संख्या 2,147,483,648 (231) होती है।
• Classs B में नेटवर्क के साइज के लिये प्रयोग की जाने वाली बिट फील्ड संख्या 16 होती है।
• Classs B में नेटवर्कों की कुल संख्या 16,384 (214) होती है।
• Classs B में प्रति नेटवर्क की एड्रेसों की कुल संख्या 65,536 (216) होती है।
• Classs B के अंतर्गत आने वाली समस्त एड्रेसों की कुल संख्या 1,073,741,824 (239) होती है।
• Classs Cमें नेटवर्क के साइज के लिये प्रयोग की जाने वाली बिट फील्ड संख्या 24 होती है।
• Classs C में नेटवों की कुल संख्या 2,097,152 (221) होती है।
• Classs C में प्रति नेटवर्क की एड्रेसों की कुल संख्या 256 (2) होती है।
• Classs C के अंतर्गत आने वाली समस्त एड्रेसों की कुल संख्या 536,870,912 (229) होती है।
• Classs D (मल्टीकास्ट) में नेटवर्क के साइज के लिये प्रयोग की जाने वाली बिट फील्ड संख्या निर्धारित नहीं है। .
• Classs D (मल्टीकास्ट) में नेटवर्कों की कुल संख्या निर्धारित नहीं है।
• Classs D (मल्टीकास्ट) में प्रति नेटवर्क की एड्रेसों की कुल संख्या निर्धारित नहीं है।
• Classs D (मल्टीकास्ट) के अंतर्गत आने वाली समस्त एड्रेसों की कुल संख्या 268,435,456 (228) होती है।
• Classs E (रिजर्व) में नेटवर्क के साइज के लिये प्रयोग की जाने वाली बिट फील्ड संख्या निर्धारित नहीं है।
• Classs E (रिजर्व) में नेटवर्कों की कुल संख्या निर्धारित नहीं
• Classs E (रिजर्व) में प्रति नेटवर्क की एड्रेसों की कुल संख्या निर्धारित नहीं है।
• Classs E (रिजर्व) के अंतर्गत आने वाली समस्त एडेसों की कुल संख्या 268,435,456 (228) होती है।

वर्तमान समय जो आईपी एड्रेस प्रयोग किये जाते हैं वे सबनेट मास्क से एसोसियेट नहीं होते हैं। इन्हें किसी क्लासफुल नेटवर्क की जरूरत नहीं होता है क्योंकि मास्क अपने आप ही आईपी एड्रेस से आ जाते हैं और कोई भी नेटवर्क डिवाइस आईपी एड्रेस की पहली चार बिट देखते ही समझ जाती है कि वह एड्रेस के किस क्लास से सम्बन्धित है।

Back to top button