इंटेल DMI आर्कीटेक्चर किसे कहते है

DWQA QuestionsCategory: Questionsइंटेल DMI आर्कीटेक्चर किसे कहते है
itipapers Staff asked 2 years ago

इंटेल DMI आर्कीटेक्चर किसे कहते है इंटेल क्या है इंटेल कंपनी कहा की है इंटेल के सीईओ कौन है DMI Finance इंटेल प्रोसेसर लिस्ट DMI Finance loan details DMI Finance Samsung DMI Finance loan Status

1 Answers
itipapers Staff answered 1 year ago

इंटेल ने 900 सीरीज के लिये एक नयी तकनीक को मदरबोर्ड में प्रयोग किया। इसमें परम्परागत PCI तकनीक के स्थान पर एक नयी तकनीक डायरेक्ट मीडिया इंटरफेस को प्रयोग किया। इसमें PCI एक्सप्रेस X4 को परिवर्तित करके ऐसा रूप प्रदान किया गया जिसमें यह प्रत्येक दिशा में एक समय में 1GBps की गति से काम कर सके। इसमें चिपसेट और चिपों के बीच डेडीकेटेड कनेक्शनों को प्रयोग किया गया जिसकी वह से पुरानी हब इंटरफेस के सभी लाभ इसमें जुड़ गये और साथ ही यह अत्यन्त उच्च गति से काम करने सक्षम भी हो गयी। निम्न रेखाचित्र में आप इस तकनीक को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं
– अन्य हाई स्पीड नार्थ ब्रिज कनेक्शन केवल इंटेल ने ही अपनी तकनी में सुधान नहीं किया बल्कि कुछ और कम्पनियों ने भी उच्च गति के इंटरकनेक्शनों का विकास किया। इन कम्पनियों निम्न प्रमुख हैं
VIA: इस कम्पनी ने V-लिंक आर्कीटेक्चर का निर्माण किया और नार्थ तथा साउथ ब्रिज चिपों की गति इंटेल हब आर्कीटेक्चर के बराबर की। V-लिंक में एक डेडीकेटेड 8-बिट डेटा बस को प्रयोग किया गया और इसके दो संस्करण बनाये। एक संस्करण में यह 4x की गति से और दूसरे संस्करण में 8x की गति से काम करता है।4x की गति वाला संस्करण 266 MBps की गति से डेटा ट्रांसफर कर सकता है और 8x की गति वाला संस्करण 533 MBps की गति से डेटा ट्रांसफर कर सकता है। यदि इस गति की तुलना इंटेल के हब आर्कीटेक्चर से की जाये तो यह गति करीब दो गुनी है। सभी VIA साउथ ब्रिज चिप VT82xx सीरीज को सपोर्ट करते हैं। इस पर पेंटियम-III और पेंटियम-4 के अलावा एथलॉन सीरीज के प्रोसेसरों को भी प्रयोग किया जा सकता है। VIA की 333 और 400 सीरीज भी V-लिंक तकनीक को प्रयोग करती है।
SiS: इसमें MuTIOL आर्कीटेक्चर को प्रयोग किया गया है। इसकी कार्य क्षमता भी VIA के 4x V-Link तकनीक जैसी है। जो चिपसेट इस MuTIOL तकनीक को प्रयोग करते हैं वे DMA, इनपुट डेटा तथा आउटपुट डेटा के लिये अलग-अलग एड्रेस प्रयोग करते हैं। इसका बफर एक साथ अनेक अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम डेटा को मैनेज करता है। Mitate sis672FX/968 HyperStreamings” Platform
इसमें डेटा ट्रांसफर का रेट 533 MBps होता है। SiS961 की सीरीज 1G स्पीड को सपोर्ट करती है और इसमें डेटा ट्रांसफर की गति 1GBps से अधिक हो जाती है। इस चिपसेट में पेंटियम और एथलॉन सीरीज के प्रोसेसरों को प्रयोग किया जा सकता है।
ATI: इस तकनीक वाले चिपसेट में अत्यन्त उच्च गति के इंटरकनेक्शनों को प्रयोग किया जाता है इसे A-Link कहते हैं। यह 266 MBps की गति पर कार्य करता है। इसकी RS- और RX- सीरीज वाले चिपसेट हाइपर ट्रांसपोर्ट बस का प्रयोग करते हैं। इसमें प्वाइंट-टु-प्वाइंट इंटरकनेक्ट IP बस का प्रयोग किया जाता है जो अलग-अलग तरह के लो-वोल्टेज सिगलनों का प्रयोग करती है।इसका 8×8 संस्करण का प्रयोग कुछ ATI चिपसेट करते हैं जोकि 800 MHz की गति को सपोर्ट करते हैं। इसमें डेटा ट्रांसफर की गति 1.6 GBps तक पहुंच जाती है। निम्न चित्र द्वारा आप इस चिपसेट की तकनीक को समझ सकते हैं
NVIDA: इस चिपसेट का विकास AMD ने किया है। इसमें nForce, nForce2 और nForce3 चिपसेट का प्रयोग किया जाता है। यह भी हाइपर ट्रांसफर बस का प्रयोग करती है।
इंटेल 430MX: इंटेल ने इस चिपसेट का विकास पेंटियम और पेंटियम MMX के लिये किया था। इस चिपसेट में सॉकेट 7 का प्रयोग किया जाता है। लेकिन इसके लैपटॉप वाले डिजाइन में सॉकेट नहीं है। इसमें कुल मिलाकर चार चिपों को प्रयोग किया गया है, इसमें तीन चिप नार्थ ब्रिज के लिये- 82437MX सिस्टम कंट्रोलर और दो 82438 MX डेटा पाथ चिप तथा 82371MX MPIIX, PCI I/O IDE एक्सीलिरेटर का काम करता है। इस चिपसेट के सभी कम्पोनेन्ट क्वाड फ्लैट पैक और थिन फ्लैट पैक पैकेजिंग को प्रयोग करते हैं। इस चिपसेट की मुख्य विशेषतायें हैं
– इसमें पेटिंयम प्रोसेसर की बस स्पीड 50, 60 और 66 MHz होती है।
– इसमें इंटीग्रेटेड L2 कैश कंट्रोलर होता है।
– इसकी PCI 2.0 बस चार FCI मास्टर को सपोर्ट करती है।
– इसमें EDO अर्थात एक्सटेंडेड डेटा आउट RAM सपोर्ट है।
– इसमें L2 कैश के लिये पाइपलाइन बट SRAM सपोर्ट है।

Back to top button