एक्सटर्रनल मॉडेम किसे कहते है

DWQA QuestionsCategory: Questionsएक्सटर्रनल मॉडेम किसे कहते है
itipapers Staff asked 2 years ago

एक्सटर्रनल मॉडेम किसे कहते है मॉडेम किसे कहते हैं इंटरनल मॉडेम क्या है Modem stands for मॉडेम का आविष्कार किसने किया मॉडेम के उपयोग मॉडेम का चित्र मॉडेम और आईएसपी क्या है मॉडेम किससे जुड़ा होता है

1 Answers
itipapers Staff answered 1 year ago

वर्तमान समय में ब्रॉडबैंड लाइन के साथ इसे प्रयोग किया जाता है। यह एक बॉक्स के रूप में होता है और कम्प्यूटर सिस्टम से बाहर होता है। यह कीमत में इंटरनल मॉडेम की अपेक्षा ज्यादा मंहगे होते हैं और इन्हें एक केबल के जरिया कम्प्यूटर की यूएसबी या सीरियल पोर्ट से जोड़ा जाता है। आजकल इनमें लैन पोर्ट और वाइ-फाई तकनीक भी होती है। इसमें विद्युत आपूर्ति के लिये एक AC to DC एडेप्टर का प्रयोग किया जाता है।

इंटरनल मॉडेम:
यह मॉडेम एक कार्ड के रूप में होता है। इसके कम्प्यूटर के मदरबोर्ड में बनी स्लॉट से जोड़ते हैं। पहले इसे ISA स्लॉट से जोड़ा जाता था लेकिन अब इसे PCI स्लॉट में लगाते हैं। इसके साथ न तो किसी तरह की केबल को प्रयोग किया जाता है और न ही किसी तरह के विद्युत आपूर्ति एडेप्टर का।

ऑन-बोर्ड मॉडेम:
यह मॉडेम एक चिप के रूप में होता है और इसका प्रयोग लैपटॉप, टेबलेट तथा स्मार्टफोन में किया जाता है। डेस्कटॉप कम्प्यूटरों के कई मदरबोर्ड में भी इस तरह के मॉडेम का प्रयोग किया जाता है।

केबल मॉडेम:
यह मॉडेम विशेष प्रकार का होता है और इसका प्रयोग केबल के द्वारा इंटरनेट प्रयोग करने के लिये होता है। यह वही केबल है जिससे हम घरों में टेलीविजन देखते हैं। वर्तमान समय में हाथवे जैसी कम्पनियां इस मॉडेम का प्रयोग करके केबल से घर-घर तक इंटरनेट पहुंचा रही हैं।

वॉयरलेस मॉडेम:
यह मॉडेम दोनों रूपों में होता है। यह एक कार्ड के रूप में भी होता है और एक बॉक्स के रूप में भी। इस तरह के मॉडेमों से कम्प्यूटरों को या लैपटॉप्स को वाइ-फाई तकनीक से जोड़ते हैं। चित्र में ऐसे मॉडेम्स को देख सकते हैं

यूएसबी मॉडेम:
वर्तमान समय में इस तरह के मॉडेम का प्रयोग लैपटॉप और डेस्कटॉप दोनों के साथ किया जाता है। यह मॉडेम देखने में पेन ड्राइव के रूप में होता है और इसे कम्प्यूटर की यीएसबी पोर्ट से जोड़ते हैं। इस तरह के मॉडेम ज्यादातर वाई-फाई तकनीक से भी युक्त होते हैं।

Back to top button