कम्प्यूटर के डिस्प्ले कार्ड क्या होता है

DWQA QuestionsCategory: Questionsकम्प्यूटर के डिस्प्ले कार्ड क्या होता है
itipapers Staff asked 2 years ago

कम्प्यूटर के डिस्प्ले कार्ड क्या होता है वीडियो कार्ड क्या है ग्राफिक्स प्रोग्रामिंग परिचय ग्राफिक्स प्रोसेसिंग फ्लिपकार्ट ग्राफिक कार्ड price Sound card Graphics Card GPU full form

1 Answers
itipapers Staff answered 1 year ago

डिस्प्ले कार्ड ही वह कड़ी है जो मॉनीटर को कम्प्यूटर से जोड़ती है। आज के समय में VGA कार्ड का प्रयोग किया रहा है इसलिये लोग इस कार्ड को वीजीए डिस्प्ले कार्ड के नाम से जानते हैं। वैसे वीजीए वास्तव में एक तकनीक का नाम है। जिसका पूरा नाम होता है वीडियो ग्राफिक एरे। आज के समय में डिस्प्ले कार्ड मदरबोर्ड का ही एक भाग बन गया है। इसे वीडियो डिस्प्ले एडैप्टर भी कहा जाता है। जिस तरह से मॉनीटर श्वेत श्याम और रंगीन होते हैं उसी तरह से यह वीडियो डिस्प्ले एडैप्टर या कार्ड भी एक रंग या अनेक रंगों को दर्शाने की क्षमता रखते हैं। मॉनीटर पर हमें जो भी दिखाई देता है वह कितना स्पष्ट और साफ है तथा कितने रंगों में हैं यह सब कुछ वीडियो डिस्प्ले एडैप्टर पर ही निर्भर है।
⇨ कम्प्यूटर के शुरुआती दिनों में सामान्य मोनोक्रॉम डिस्प्ले एडैप्टर प्रयोग किया जाता था। यह केवल एक रंग दर्शाने की क्षमता रखता था। इसके द्वारा केवल टेक्स्ट को स्क्रीन पर देखा जा सकता था और इसकी शक्ति इतनी कम थी कि टेक्स्ट भी डॉट से मिलकर बना हुआ दिखाई देता था।
⇨ इस कार्ड के बाद HGC अर्थात हरक्यूलिस ग्राफिक्स कार्ड चलन में आया। यह भी एक रंग में ही आउटपुट दर्शाने में सक्षम था लेकिन इसकी आउटपुट पिछले कार्ड की अपेक्षा स्पष्ट थी।
⇨ रंगीन आउटपुट देखने के लिए वैज्ञानिकों ने CGA कार्ड का अविष्कार किया। इसका पूरा नाम कलर ग्राफिक्स एडैप्टर था। रंगीन मॉनीटरों के साथ इसे प्रयोग किया गया। यह स्क्रीन पर टेक्स्ट और ग्राफिक्स दोनों को ही रंगों में दिखा सकता था।
⇨ CGA कार्ड के रेज़ोल्यूशन में सुधार करके अक्षरों को स्क्रीन पर और स्पष्ट देखने के लिए EGA कार्ड का विकास हुआ। इसे इन्हेंस्ड ग्राफिक्स कार्ड भी कहते हैं। इसके द्वारा दर्शाए गए अक्षर पिछले कार्ड की तुलना में काफी स्पष्ट थे लेकिन ग्राफिक्स दिखाने के मामले में इस कार्ड को कोई खास सफलता नहीं मिली।
⇨ रंगीन मॉनीटरों के प्रयोग में क्रांतिकारी बदलाव तब आया जब VGA कार्ड का विकास हुआ। इसका पूरा नाम वीडियो ग्राफिक्स ऐरे था। यह बहुत ही उच्च रेज़ोल्यूशन में अक्षर और ग्राफिक्स दिखाने की क्षमता से युक्त था। बाद में इसमें और सुधार करके SVGA तथा UVGA जैसे कार्ड बनाए गए।
⇨ जब मल्टीमीडिया तकनीक प्रयोग में आई तो PCI VGA और AGP ग्राफिक्स कार्ड विकसित हुए। आज के समय में हम इन्हीं कार्डों का प्रयोग वीडियो डिस्प्ले एडैप्टर के रूप में करते हैं। चाहे अब यह मदरबोर्ड का ही एक भाग बन गया हो लेकिन प्रयोग इसी तकनीक का होता है।

Back to top button