डेटा बस और बस स्ट्रक्चर क्या होता है

DWQA QuestionsCategory: Questionsडेटा बस और बस स्ट्रक्चर क्या होता है
itipapers Staff asked 2 years ago

डेटा बस और बस स्ट्रक्चर क्या होता है सिस्टम बस क्या है बग क्या होता है What is bus Control bus Size of computer accumulator register can be of Address bus in Hindi Control bus in Hindi

1 Answers
itipapers Staff answered 1 year ago

आज के कम्प्यूटर के मदरबोर्डों में जिन बसों का प्रयोग होता है वे निम्न हैं
प्रोसेसर बसः इसे तकनीकी भाषा में FSB अर्थात फ्रंट साइड बस भी कहते हैं। यह सबसे तेज गति से काम करने वाली बस होती है जो कैश मेमोरी, मेन मेमोरी और नार्थ ब्रिज चिप सेट के मध्य डेटा का आदान प्रदान करती है। वर्तमान समय में इसकी गति 400 MHz से लेकर 800 MHz तक होती है। कुछ नये मदरबोर्डों में यह इससे भी ज्यादा हो सकती है। यह बस 64 बिट पर काम करती है।
AGP बस: यह उच्च गति से काम करने वाली 32 बिट की बस होती है और इसका प्रयोग वीडियो कार्ड के लिये होता है। इसकी गति 66 MHz, 133 MHz, 266 MHz और 533 MHz तक हो सकती है। यह सिस्टम को 2133 MBps की बैंडविर्थ प्रदान करती है। सभी कम्प्यूटर सिस्टमों में AGP इंटरफेस मदरबोर्ड में भी जुड़ी होती है। इसका अर्थ यह होता है कि इसका कोई इसका स्लॉट लैपटॉप के मदरबोर्ड में नहीं होता है। इसका मेमोरी कंट्रोलर हब और नार्थ ब्रिज तथा वीडियो चिपसेट से सीधा कनेक्शन होता है।
PCI एक्सप्रेस बस: यह भी एक उच्च गति की बस होती है जिसका प्रयोग PCI और AGP के स्थान पर किया जाता है। इसकी गति 533 MHz तक हो सकती है और यह भी 2133 MBps की बैंडविर्थ प्रदान करती है। ज्यादातर लैपटॉप्स में इसके लिये कोई अलग स्लॉट नहीं होता है बल्कि यह भी मदरबोर्ड में ही जुड़ी होती है। इसका भी मेमोरी कंट्रोलर, नार्थ ब्रिज और वीडियो चिपसेट के सीधा सम्बंध होता है। जिन लैपटॉप में यह बस नहीं होती है उनमें इसे एक्टर्नल कार्ड की तरह से बाहर से प्रयोग कर सकते हैं।
PCI बस: इस बस का प्रयोग पेंटियम प्रोसेसरों तक जमकर किया गया लेकिन वर्तमान समय के कम्प्यूटरों में इसका प्रयोग नहीं होता है। इसकी गति 33 MHz होती है और यह 32-बिट पर काम करती है। इस बस का प्रयोग ज्यादातर नार्थ ब्रिज सेट के द्वारा या फिर I/O कंट्रोलर के द्वारा किया जाता है। कई मदरबोर्डों में यह 32-बिट स्लॉट के रूप में भी होती है। लैपटॉप में यह एक और मिली स्लॉट के तौर पर होती है। इससे आप SCSI एडेप्टर, नेटवर्क कार्ड, वीडियो कार्ड इत्यादि को जोड़ सकते हैं।
LPC बस: यह लो पिन काउंट बस होती है और यह 4-बिट पर 33 MHz की गति पर काम करती है। इसकी डेटा ट्रांसफर गति 16.67 MBps होती है। इसे मदरबोर्ड से ISA बस को रिप्लेस करने के लिये बनाया गया था। उपरोक्त वर्णित बसों के अलावा कई कम्प्यूटर के मदरबोर्डों में ऑडियो/मॉडेम डाटर कार्ड होते हैं, इन्हें तकनीकी भाषा में MDC कहते हैं। इनका प्रयोग मॉडेम, ऑडियो और नेटवर्किंग के लिये किया जाता है। यदि आप उच्च-गति के वाइ-फाइ कनेक्शन प्रयोग करना चाहते हैं तो आपको इसके लिये मिनी PCI कार्ड को प्रयोग करना होगा। मिनी PCI कार्ड 802.11a, 802.11b और 802.11g स्टैंडर्ड को सपोर्ट करते हैं। इनके अलावा कुछ कॉम्बो कार्ड भी कम्प्यूटर में प्रयोग किये जाते हैं जिसमें 802.11 के सभी स्तर होते हैं। कम्प्यूटर कितनी तेजी से डेटा स्थानान्तरण करने में सक्षम है इसके लिये FSB जिम्मेदार होती है। यह मूलरूप से प्रोसेसर और मदरबोर्ड के मध्य एक पाथ का काम करती है। इंटेल ने अपने 800 सीरीज के मदरबोर्डों में PCI कनेक्शन के बजाय हब आर्कीटेक्सचर का प्रयोग किया है। इसकी वजह से कम्प्यूटर से जुड़ी PCI डिवाइसिस अपनी सम्पूर्ण गति से काम करने में सक्षम हो गयी हैं। वर्तमान समय में फ्लैश रोम-बॉयोस चिप को फ्रिमवेयर हब के तौर पर संदर्भित किया जाता है। प्रोसेसर उसी मूल क्लॉक रेट पर काम करती है जिसपर CPU एक्सटर्नली काम करता है। लेकिन यह तथ्य वास्तव में गुमराह करने वाला है क्योंकि इन दिनों प्रयोग होने वाले ज्यादातर CPU आंतरिक रूप में ज्यादा तेजी से काम करते हैं जबकि एक्सटर्नली वे इतनी तेजी से काम नहीं करते हैं। उदाहरण के तौर पर एएमडी का एथलॉन-XP M 2800+ प्रोसेसर 21.3 GHz पर काम करता है जबकि एक्सटर्नली यह केवल 266 MHz पर ही काम करता है। इसकी तरह से मोबाइल पेंटियम-4 प्रोसेसर आंतरिक रूप में 3.2 GHz पर काम करता है जबकि बाहरी तौर पर यह केवल 533 या 800 MHz पर ही काम करता है। वर्तमान समय के नये सिस्टमों में प्रोसेसर की गति प्रोसेसर बस से तीन गुना या इससे ज्यादा होती है। यदि आप यह जानना चाहते हैं कि मोबाइल पेंटियम 4 प्रोसेसर 3.2 GHz पर काम कर रहा है और इसकी प्रोसेसर बस की गति 533 MHz है तो यह कितनी गति से डेटा ट्रांसफर कर सकता है। इसके लिये आप निम्न सूत्र का प्रयोग करें533.33 MHz x 8 बाइट (64-बिट) = 4266 MBps डेटा ट्रांसफर के रेट को ही तकनीकी भाषा में प्रोसेसर बस की बैंडविर्थ कहते हैं। यह उस उच्चतम गति को बताती है जिस पर डेटा मूव करता है।

Back to top button