फ्लैट रेती क्या होती है

DWQA QuestionsCategory: Questionsफ्लैट रेती क्या होती है
itipapers Staff asked 4 years ago

फ्लैट रेती क्या होती है रेती कितने प्रकार की होती है What is a files ? What type of files files in hindi रेती के मुख्य भाग कौन कौन से होते

1 Answers
itipapers Staff answered 1 year ago

फ्लैट रेती Flat File
यह आयताकार काट वाली रेती होती है, जिसकी मोटाई व चौड़ाई में लगभग पाँच गुने का अन्तर होता है। हील की ओर यह 2/3 लम्बाई तक समान्तर रहती है, परन्तु बाकी 1/3 भाग (प्वॉइण्ट की ओर का) यह चौड़ाई तथा मोटाई दोनों में ही टेपर होती है। इसकी दोनों ही चपटी सतहों पर (दोनों फलकों पर) सिंगल कट या डबल कट दाँते बने होते हैं, जबकि दोनों एज पर सिंगल कट सीधे दाँते बने होते हैं। यह रेती 15-40 सेमी लम्बाई में बाजार में उपलब्ध रहती है। इसका प्रयोग कार्यशालाओं में सबसे अधिक होता है। इसके द्वारा चपटी सतहों का निर्माण किया जा सकता है। । व्यावहारिक रूप में रेती के दोनों फेस समतल नहीं होते बल्कि बीच से कुछ उभरे हुए होते हैं। इसे ही रेती की उत्तलता (Convexity Of File) कहते हैं।

Back to top button