लोहा काटने की आरी क्या है

DWQA QuestionsCategory: Questionsलोहा काटने की आरी क्या है
itipapers Staff asked 4 years ago

लोहा काटने की आरी क्या है हेक्सा ब्लेड के प्रकार लोहा काटने की मशीन कीमत लकड़ी काटने की आरी hacksaw

1 Answers
itipapers Staff answered 1 year ago

कार्यशाला में अक्सर लोहे के लट्ठों, प्लेट, पाइप या शीट आदि को काटने की आवश्यकता रहती है। यह काम Workshop में हैक्साँ (Hacksaw) द्वारा ही किया जाता है।
हैक्सों के भाग Parts Of Hacksaw हैक्स के निम्नलिखित भाग होते हैं।
हैक्सॉ फ्रेम Hacksaw Frame हैक्सॉ का मुख्य भाग उसका फ्रेम होता है, जोकि ‘C’शेप (Shape) में होता है। इसके एक सिरे पर स्थिर स्क्रू लगा होता है, जिसमें अन्दर की ओर पिन तथा बाहर की ओर हैण्डिल लगा होता है। दूसरे सिरे पर एक स्लाइडिंग स्क्रू (Sliding Screw) लगा होता है, जिसमें फ्रेम के अन्दर की ओर पिन लगी होती है तथा बाहर की ओर से एक फ्लाई नट लगाया गया होता है। दोनों पिन हैक्साँ ब्लेड में बने छिद्रों (Holes) में लगा दी जाती हैं तथा इसके बाद फ्लाई नट को कसने पर ब्लेड टाइट फिट हो जाता है। अब हमारी हैक्साँ कार्य करने के लिए तैयार है।
हैक्सॉ ब्लेड Hacksaw Blade हैक्सों में कटाई करने वाला पार्ट हैक्स ब्लेड ही होता है। यह एक पत्ती (Strip) के आकार में होता है, जिसके दोनों सिरे गोलाई में कटे होते हैं। इसके दोनों सिरों पर पिन होल (Pin Holes) होते हैं, जिनकी सहायता से इसे हैक्साँ फ्रेम में फिट (Fit) किया जाता है। इसकी दोनों या एक साइड में दाँते (Teeth) कटे होते हैं, जो एक दिशा में झुके हुए होते हैं.

Back to top button