साउंड चैनल और पोलीफोनी क्या होती है

DWQA QuestionsCategory: Questionsसाउंड चैनल और पोलीफोनी क्या होती है
itipapers Staff asked 2 years ago

साउंड चैनल और पोलीफोनी क्या होती है मल्टीमीडिया में ध्वनि क्या है मल्टीमीडिया में स्वर क्या है स्टीरियो साउंड क्या है साउंड के प्रकार ध्वनि के विभिन्न फाइल फॉर्मेट की व्याख्या कीजिए Mono sound kya hai

1 Answers
itipapers Staff answered 1 year ago

साउंड कार्डों का यह एक विशेष गुण होता है। इस गुण के कारण ही साउंड कार्य एक समय में एक साथ अनेक आवाजों को प्रोसेस कर सकता है और उनकी अलग-अलग आउटपुट प्रदान कर सकता है। इन अलग-अलग आवाजों के लिये अलग-अलग चैनल प्रयोग किये जाते हैं। चैनलों की यह संख्या ही अनेक ऑडियो आउटपुट प्रदान करती है। इन चैनलों की आवाजों को सुनने के लिये 2.0 और 2.1 या 5.0 स्टीरियो स्पीकरों को प्रयोग किया जाता है। इन स्पीकरों में वूफर अलग से होता है और ये सराउंड साउंड देने में भी सक्षम होते हैं। कई बार पॉलीफोनी क्षमता को दर्शाने के लिये भी वॉयस या चैनल शब्द का प्रयोग एक दूसरे के स्थान पर किया जाता है।
आजकल के साउंड कार्ड वास्तविक हार्डवेयर पॉलीफोनी को प्रोवाइड कराते हैं। इसके लिये हार्डवेयर ऑडियो एक्सीलिरेटर का प्रयोग होता है। 3D साउंड के सम्बन्ध में यह तकनी: बहुत ज्यादा कारगर होती है। जब से डिजिटल साउंड की उपलब्धता बढ़ गयी है तब से साउंड कार्ड DAC का प्रयोग न करके एक डेडीकेटेड DSP तकनीक का प्रयोग करते हैं। यह 128 अलग-अलग तरह की आवाजों को प्रोसेस करके आउटपुट प्रदान करती है।

Back to top button