स्क्राइबर टूल क्या होता है

DWQA QuestionsCategory: Questionsस्क्राइबर टूल क्या होता है
itipapers Staff asked 4 years ago

स्क्राइबर टूल क्या होता है Types Of Scriber Scriber Diagram Scriber Image Types Of Scriber Pdf Bent Scriber Scriber Drawing Scriber Is Made Of Answer

1 Answers
itipapers Staff answered 1 year ago

धातु की सतहों पर लाइन खींचने के लिए स्क्राइबर का प्रयोग किया जाता है। ये हाई-कार्बन स्टील के या टूल स्टील के बनाए जाते हैं, जिसे बाद में हार्ड तथा टैम्पर (Hard And Temper) किया जाता है। इसके दोनों सिरे नुकीले (Pointed) होते हैं। इसके सिरों को पत्थर पर घिसकर 12° से 15° के कोण पर बनाया जाता है। बनावट के आधार पर स्क्राइबर चार प्रकार के होते हैं।
मुड़ा स्क्राइबर
Bent Scriber , इसका एक सिरा सीधा व दूसरा 90° मुड़ा हुआ होता है। दोनों सिरे नुकीले होते हैं। सीधा सिरा साधारणत: रेखाएँ खींचने के लिए प्रयोग किया जाता है, जबकि मुड़ा हुआ सिरा जॉब की अन्दरूनी चिन्हन के काम आता है; जैसे—पाइप के अन्दरूनी बोर के अन्दर या किसी जॉब के अन्दर कटी चैनल आदि में। मुड़े हुए सिरे को सर्फेस गेज में भी प्रयोग किया जा सकता है; जैसे—लेथ पर जॉब की सेटिंग के लिए, सफेंस प्लेट पर छोटी-छोटी चिन्हन करने के लिए।
एडजस्टेबल स्क्राइबर
Adjustable Scriber इस स्क्राइबर की लम्बाई को आवश्यकतानुसार घटाया-बढ़ाया जा सकता है। इसमें एक खोखली स्लीव होती है जिसके बाहर के भाग में नलिंग होती है। स्क्राइबर का तार स्लीव के अन्दर कितना भी जा सकता है। एक नट की सहायता से उसे कहीं भी टाइट (Tight) किया जा सकता है।
सीधा स्क्राइबर
Straight Scriber यह साधारण प्रकार का स्क्राइबर होता है, जिसका एक सिरा नुकीला व सीधा होता है, बीच के भाग में नर्लिंग की गई होती है। इसका दूसरा सिरा मुड़ा हुआ नहीं होता। इसका उपयोग साधारण प्रकार की चिन्हन करने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा जॉब के अन्दरूनी भाग में चिन्हन नहीं की जा सकती।
ऑफसैट स्क्राइबर
Offset Scriber ऑफसैट स्क्राइबर का उपयोग बहुत से मापक यन्त्रों के साथ किया जाता है; जैसे-वर्नियर हाइट गेज, स्क्वायर हैड आदि। इससे मापने व चिन्हन करने का काम एक साथ हो जाता है।

Back to top button