Back Stitch क्या होता है

DWQA QuestionsCategory: QuestionsBack Stitch क्या होता है
itipapers Staff asked 2 years ago

Back Stitch क्या होता है कटाई-सिलाई थ्योरी (ड्राफ्टिंग) सिलाई कला क्या है सिलाई के प्रकार सम्पूर्ण सिलाई कटाई कोर्स सिलाई का अर्थ सिलाई करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए चोर सिलाई कैसे करते हैं कपड़ों की सिलाई के प्राचीनतम साक्ष्य कितने वर्ष पहले के है

1 Answers
itipapers Staff answered 1 year ago

बखिया दो प्रकार की होती है – हाथ की बखिया एवं मशीन की बखिया। पहले के समय में जब मशीनों का प्रचलन नहीं था तो हाथ की बखिया ही की जाती थी किन्तु आज मशीन के युग में ऐसा नहीं है। कहीं पर मशीन का प्रयोग न कर सकें या छोटी-छोटी मरम्मत करनी हो और मशीन न चलाने का मन हो तभी हाथ से बखिया करते हैं। यह मजबूत व लचीली होती है। उरेब स्थानों, जैसे पैंट की बैक, चूड़ीदार पाजामों की टांगों पर लाभकारी रहती है। विधि – हाथ का बखिया करते समय टांके दाहिनी ओर से लगाते हुए बाईं ओर को जाते हैं। बखिया करते समय एक बार में सुई पर एक ही टांका लिया जा सकता है। जहां पहले सुई निकाली गई थी उसी के अन्तिम छोर से दूसरा टांका उठाया जाता है। इस प्रकार बखिया करते हैं।

Back to top button