ITIL V3 क्या होती है

DWQA QuestionsCategory: QuestionsITIL V3 क्या होती है
itipapers Staff asked 2 years ago

ITIL V3 क्या होती है ITIL v3 full form ITIL v3 processes list ITIL full form ITIL process Interview Questions What is ITIL v3 ITIL v4 ITIL certification ITIL v3 certification

1 Answers
itipapers Staff answered 1 year ago

यह इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी को मैनेज करने का तृतीय संस्करण है। इसका पूरा नाम होता है इंफॉरमेशन टेक्नालॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर लाइब्रेरी। इसे दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है।
वर्तमान समय में इसके पांच प्रमुख पब्लिकेश्नस को प्रयोग किया जाता है, ये निम्न हैं
→ ITIL सर्विस स्ट्रैटजी
→ ITIL सर्विस डिजाइन
= ITIL सर्विस ट्रांसियन
= ITIL सर्विस ऑपरेशन
= ITIL सर्विस कॉन्टीन्यूएल सर्विस इंप्रूवमेंट
इन्हीं पांचों संस्करणों में इंफॉरमेशन टेक्नालॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर लाइब्रेरी का सम्पूर्ण जीवन चक्र समाहित है। इसकी शुरूआत ग्राहक की आवश्यकता और ड्राइवर की जरूरत की पहचान से होती है और यह डिजाइन से होते हुए सर्विस को इम्प्लीमेंट करता है और अंत में सर्वस की मॉनीटरिंग तथा इम्प्रूवमेंट तक पहुंचता है।
इसकी शुरूआत 1980 में हुई थी और इसमें सरकार की मदद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके बाद जब ITIL V2 चलन में आया तो इसका फोकस मुख्य रूप से बुनियादी आईटी ऑपरेशन्स पर रहा। इसके पश्चात ITIL V3 में इसके फ्रेमवर्क को पांच भागों में बांटा गया । ये पांच भाग निम्नलिखित हैं
– ITIL सर्विस स्ट्रैटजी: इसमें यह सुनिश्चित किया जाता है कि सर्विस लाइफ साइकल की प्रत्येक स्टेज में मुख्य फोकस बिजनेस केस पर रहे। इसके अंतर्गत बिजनेस का गोल डिफाइन हो और सर्विस मैनेजमेंट सैद्धान्तिक जरूरत को ध्यान में रखा जाये।
ITIL सर्विस डिजाइन: इसमें इंफॉरमेशन टेक्नालॉजी से सम्बन्धित पॉलिसीज उसके ढांचागत रूप और डॉक्यूमेंटेशन पर ज्यादा जोर देते हुए उत्पाकता और रखरखाव के लिये गाइडेन्स उपलब्ध करायी जाये।
ITIL सर्विस ट्रांसियन: इसके अंतर्गत व्यवसायिक गतिविधियों के वातावरण के अनुरुप उन बदलावों पर ध्यान दिया जाता है और गाइडेंस प्रदान की जाती है, जिनकी भूमिका मैनेजमेंट और रिलीज प्रक्टिस को परिवर्तित करती है।
– ITIL सर्विस ऑपरेशन: इसके अंतर्गत सर्विस डिलीवरी कंट्रोल प्वाइंट और सर्विस सपोर्ट को अहमियत दी गयी है। इसमें डिलीवरी और कंट्रोल प्रोसेस से सम्बन्धित सर्विस सपोर्ट को स्लेक्ट किया जाता है।
– ITIL सर्विस कॉन्दीन्यूएल सर्विस इंप्रूवमेंट: इसमें मुख्य फोकस सर्विस के इम्प्रूवमेंट और इस बात की पहचान पर होता कि किन कारणों से सर्विस प्रभावित हो रही है और इन कारणों को हटाया कैसे जाये।
समस्त आईटी प्रोफेशनल ITILV3 के चार स्तरों के अंतर्गत एक्रीडियेटेड होते हैं। इन लेवलों के नाम हैं
– फाउंडेशन
– इंटरमीडियेट
– एक्सपर्ट
– मास्टर
इसके फाउमंडेशन लेवल में शब्दावली और बुनियादी जानकारी शामिल होती है और जब इससे आगे के लेवल्स पर जाते हैं तो और ज्यादा गहराई में ITIL के पांचों की विषयों की जानकारी प्राप्त होती है।

Back to top button